पश्चिम बंगाल भारत का एक प्रमुख पूर्वी राज्य है, जो अपनी ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक विविधता, साहित्यिक समृद्धि और आर्थिक प्रगति के लिए जाना जाता है। इसकी राजधानी कोलकाता (पूर्व नाम कलकत्ता) देश के सबसे बड़े और पुराने महानगरों में से एक है। यह राज्य कला, संगीत, साहित्य, रंगमंच और क्रांति की भूमि रहा है, जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बंगाल की संस्कृति में रवींद्रनाथ ठाकुर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद जैसे महान व्यक्तित्वों का योगदान रहा है। राज्य में दुर्गा पूजा, काली पूजा और सरस्वती पूजा जैसे त्योहार बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं। यहाँ की प्रमुख भाषा बंगाली है, जो भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है।
आर्थिक रूप से पश्चिम बंगाल एक विविध राज्य है जहाँ कृषि, उद्योग, सेवा और व्यापार सभी क्षेत्र सक्रिय हैं। दार्जिलिंग की चाय, मुर्शिदाबाद की सिल्क, हावड़ा का उद्योग और कोलकाता का आईटी हब राज्य की पहचान हैं। कोलकाता पोर्ट, हावड़ा ब्रिज, विक्टोरिया मेमोरियल और इंडियन म्यूजियम यहाँ के दर्शनीय स्थल हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में राज्य अग्रणी है। यहाँ के प्रमुख विश्वविद्यालय जैसे कि कलकत्ता विश्वविद्यालय, जादवपुर विश्वविद्यालय, प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी देशभर में प्रसिद्ध हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में भी सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जैसे कि स्वास्त्य साथी, आयुष्मान भारत आदि।
राज्य सरकार नागरिकों के लिए अनेक ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करती है जिनमें जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति, रोजगार पंजीकरण, पेंशन आवेदन, बिजली बिल भुगतान आदि शामिल हैं। अब अधिकांश सेवाएं डिजिटली उपलब्ध हैं जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है।